Monday, October 19th, 2026

मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल, फंस गया विशालकाय मगरमच्छ 

पूर्णिया        
बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली परमान नदी के किनारे बसे हजरिया टोला से कुछ दूरी पर मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो उसमें मगरमच्छ फंस गया। आधाग पंचायत के हजरिया गांव निवासी प्रदीप महलदार, सुरेश महलदार आदि  मछुआरों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की सुबह जब वे  मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे तभी अचानक कुछ देर बाद जाल जोर से  हिलने लगा। जिसे देखकर  मछुआरों को लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है। कई मछुआरों ने मिलकर जब जाल को किनारे खींचा तो देखकर सबके होश उड़ने लगे। मछली की जगह जाल में तकरीबन लगभग 7 फीट का एक विशालकाय मगरमच्छ का जबड़ा फंसा हुआ था। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

विशालकाय मगरमच्छ को देखने के लिए नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। जाल से निकलने के लिए फड़फड़ा रहे मगरमच्छ को मछुआरों सहित स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर जाल के दूसरे सिरे को पकड़ कर मगरमच्छ को पूरी तरह से उसमें लपेट लिया और बाहर ले आए। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दी।  फिर इस मामले की सूचना थाने सहित वन विभाग की टीम को दी गयी।

 

#मगरमच्छ 

Source : Agency

पाठको की राय